Railway Recruitment 2026: अगर आप रेलवे में नौकरी और अप्रेंटिसशिप करने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. रेलवे भर्ती सेल (RRC), उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4651 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती में 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 नवंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है.


इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी तरह की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा. चयन 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा.


6 क्लस्टर में भरे जाएंगे 4651 पद

उत्तर रेलवे की इस भर्ती के तहत अलग-अलग डिवीजन, यूनिट और वर्कशॉप में अप्रेंटिस को ट्रेनिंग दी जाएगी. कुल 4651 रिक्तियों को छह क्लस्टर में बांटा गया है. इनमें सबसे ज्यादा 1525 पद लखनऊ क्लस्टर में रखे गए हैं.


क्लस्टर के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है.


कुल पद - 4651


कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन?

रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर 2026 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार 11 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.


महत्वपूर्ण तारीखें इस प्रकार हैं.


क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?

अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए.


उम्मीदवार की 10वीं और ITI की योग्यता 6 नवंबर 2026 या उससे पहले पूरी होनी चाहिए. जिन अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे.


15 से 24 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष और अधिकतम उम्र 24 वर्ष होनी चाहिए. आयु की गणना 11 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी.


आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी. एससी और एसटी वर्ग को 5 साल, ओबीसी वर्ग को 3 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी.


कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा.


बिना परीक्षा और इंटरव्यू होगा चयन

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के आधार पर नहीं किया जाएगा. रेलवे 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करेगा.


मेरिट तैयार करते समय 10वीं और ITI दोनों के अंकों को बराबर वेटेज दिया जाएगा. यानी दोनों परीक्षाओं में प्राप्त अंकों का औसत निकालकर मेरिट तैयार की जाएगी.


मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद उन्हें मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी जमा करना होगा.


ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार उत्तर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन: https://rrcnr.org/downloads/Notification_Act_Appretice_2026.pdf


आवेदन की आधिकारिक वेबसाइट: https://rrcnr.org/