गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
03-Aug-2025 10:00 AM
By First Bihar
Railway Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आया है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने ईस्टर्न रेलवे (ER) की विभिन्न यूनिटों में अप्रेंटिस के पदों पर 3115 वैकेंसी जारी की हैं। इस भर्ती के लिए RRC की आधिकारिक वेबसाइट rrcer.org पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2025 से शुरू होकर 13 सितंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले पात्रता और अन्य जरूरी जानकारी जरूर पढ़ लें।
किन पदों पर होगी भर्ती?
ईस्टर्न रेलवे की इस भर्ती में फिटर, वेल्डर, मैकेनिस्ट, कारपेंटर, पेंटर, लाइनमैन, वायरमैन, इलेक्ट्रीशियन जैसे विभिन्न टेक्निकल ट्रेड शामिल हैं। ये भर्तियां ईस्टर्न रेलवे के विभिन्न डिवीजनों में की जाएंगी। सभी डिवीजन और उनके अनुसार खाली पदों की संख्या नीचे दी गई है:
डिवीजन अप्रेंटिस वैकेंसी
हावड़ा- 659
लिलुआ- 612
सियालदह- 440
कंचनजंगा- 187
मालदा- 138
आसनसोल- 412
जामालपुर-667
कुल- 3115
शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
रेलवे अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ-साथ उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई (ITI) किया हो, यह भी अनिवार्य है। संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट धारक अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
आयु सीमा क्या है?
न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
अधिकतम आयु: 24 वर्ष
आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू होने की तिथि: 14 अगस्त 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 13 सितंबर 2025
शॉर्टलिस्ट और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन की तिथि: जल्द घोषित की जाएगी
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार rrcer.org वेबसाइट पर जाएं।
"Apprentice Recruitment 2025" सेक्शन में जाएं और नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
"Apply Online" पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी भरें।
डॉक्युमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें।
सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर लें।
इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
यदि आप रेलवे में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास है। कम पढ़े-लिखे युवाओं के लिए भी यह एक अच्छा अवसर है, जिससे वे सरकारी तंत्र में प्रशिक्षु के रूप में प्रवेश कर सकते हैं और भविष्य में स्थायी रोजगार की दिशा में बढ़ सकते हैं।