ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / career / पटना हाईकोर्ट में बम्पर बहाली, 1469 पदों पर होगी नियुक्ति

पटना हाईकोर्ट में बम्पर बहाली, 1469 पदों पर होगी नियुक्ति

14-Jan-2021 08:10 AM

PATNA : रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। पटना हाईकोर्ट में इस साल बंपर बहाली होने जा रही है. हाईकोर्ट में इस साल 1469 अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां होंगी। हाईकोर्ट प्रशासन में राज्य सरकार द्वारा सृजित 1469 पदों के लिए नियमावली को मंजूरी दे दी है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय करोल में अपने कर्मियों को नए साल का तोहफा देते हुए नियुक्ति और प्रोन्नति नियमावली को स्वीकृति दे दी है।

नई नियुक्ति और प्रोन्नति नियमावली को मंजूरी मिलने के बाद हाईकोर्ट के विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग पदों पर बहाली होगी. हाईकोर्ट के लिए राज्य सरकार ने जो 1469 पद स्वीकृत किए हैं. उन पर नियुक्ति प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी.

24 साल के बाद हाईकोर्ट में नियुक्ति और प्रोन्नति नियमावली के अंदर बदलाव किया गया है। द पटना हाई कोर्ट ऑफिसर एंड स्टाफ रिक्रूटमेंट अपॉइंटमेंट एंड अदर कंडीशन ऑफ सर्विस एंड कंडक्ट रूल्स 1997 को पुनरीक्षित कर नई नियमावली 20 21 से बनाई गई है।