5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति मोबाइल पर लड़के से बात करने की सजा: सनकी बाप ने बेटी को मौत के घाट उतारा, हंसिया से काट डाला गला टॉप पर पहुंचने के लिए सख्ती! बिहार के इस रेल मंडल ने वसूला लाखों का जुर्माना, हजारों यात्रियों की जेब हुई ढीली IPL 2026 Captains List: 10 टीमों के कप्तान कौन, हार्दिक पांड्या, रुतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत समेत पूरी लिस्ट Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी अरेस्ट, शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार
17-Jan-2026 05:07 PM
By FIRST BIHAR
NHAI Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने वर्ष 2026 के लिए डिप्टी मैनेजर (टेक्निकल) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन सीधे GATE 2025 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 40 पदों को भरा जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को देशभर में NHAI के विभिन्न प्रोजेक्ट्स और कार्यालयों में तैनाती दी जाएगी। यह केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाली एक स्थायी और प्रतिष्ठित नौकरी है, जिसमें आकर्षक वेतन के साथ बेहतर करियर ग्रोथ की संभावनाएं मौजूद हैं।
डिप्टी मैनेजर (टेक्निकल) पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार का GATE 2025 स्कोर वैध होना चाहिए। इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन के पात्र होंगे।
चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये प्रति माह तक का वेतन दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी और GATE 2025 स्कोर के आधार पर फाइनल सूची जारी की जाएगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को NHAI की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद Recruitment सेक्शन में जाकर Vacancies और फिर Current विकल्प पर क्लिक करना होगा। यहां डिप्टी मैनेजर (टेक्निकल) भर्ती का नोटिफिकेशन खोलकर ऑनलाइन आवेदन लिंक के माध्यम से फॉर्म भरना होगा। सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।