गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
14-Jun-2025 02:13 PM
By FIRST BIHAR
NEET UG Result 2025 Declared: नीट यूजी 2025 (NEET UG 2025) का रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित कर दिया गया है। इस मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इस बार राजस्थान के महेश कुमार ने टॉप किया है, जबकि मध्य प्रदेश के उत्कर्ष को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। एनटीए ने सफल उम्मीदवारों के स्कोर के साथ-साथ टॉपर्स की सूची भी जारी की है।
सबसे पहले neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए ‘NEET UG 2025 Result’ लिंक पर क्लिक करें। अपना एडमिट कार्ड नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड भरें और सबमिट करें। अब आपका नीट यूजी स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
बीते वर्ष, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के छात्र रूपायन मंडल ने NEET UG में 720 में से 720 अंक हासिल कर टॉप किया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्होंने 9वीं कक्षा से ही नीट की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कोचिंग ली थी।
रूपायन को फिजिक्स विषय की तैयारी में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई, क्योंकि उनके पिता खुद फिजिक्स के टीचर हैं और उन्होंने इसमें बेटे की काफी मदद की। पिता के मार्गदर्शन और समर्थन के बलबूते पर ही रूपायन ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल की थी।