नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
07-Mar-2026 05:28 PM
By First Bihar
NEET UG: राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। जो अभ्यर्थी अभी तक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को 10 मार्च से 12 मार्च 2026 तक अपने फॉर्म में आवश्यक संशोधन (करेक्शन) करने का अवसर दिया जाएगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बताया है कि परीक्षा केंद्र (एग्जाम सिटी) और एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित होगी। इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के विभिन्न मेडिकल और स्वास्थ्य से जुड़े कोर्सों में प्रवेश दिया जाता है। इनमें MBBS, BDS, BAMS, BUMS, BHMS, BSc नर्सिंग और BVSc & AH जैसे कोर्स शामिल हैं। इस वर्ष से एक और महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए फिजियोथेरेपी कोर्स में भी प्रवेश NEET UG के माध्यम से ही होगा।
देश में MBBS सीटों की स्थिति
नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल 824 मेडिकल कॉलेजों में MBBS की लगभग 1,29,603 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से 450 सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें कुल 63,160 सीटें हैं। वहीं 374 निजी मेडिकल कॉलेजों में 66,443 MBBS सीटें उपलब्ध हैं।
NEET UG 2026 में चार बड़े बदलाव
1. रियल-टाइम लाइव फोटो अनिवार्य
इस बार आवेदन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए NTA ने रियल-टाइम लाइव फोटो को अनिवार्य कर दिया है। अब केवल पुरानी पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना पर्याप्त नहीं होगा। फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को वेबकैम या मोबाइल कैमरे की मदद से अपनी लाइव फोटो क्लिक करनी होगी। फोटो लेते समय टोपी, चश्मा या धूप का चश्मा पहनने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही उम्मीदवार का चेहरा फोटो फ्रेम का कम से कम 80 प्रतिशत हिस्सा कवर करना चाहिए। फोटो में किसी तरह की छाया, मास्क या फिल्टर नहीं होना चाहिए।
2. आधार आधारित eKYC जरूरी
NEET UG 2026 के लिए आधार आधारित eKYC प्रक्रिया भी अनिवार्य कर दी गई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर सक्रिय हो। NTA ने स्पष्ट किया है कि रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया ओटीपी के माध्यम से पूरी होगी, इसलिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर चालू होना आवश्यक है।
3. मनमाने तरीके से परीक्षा केंद्र का चयन नहीं
इस बार उम्मीदवार अपनी पसंद से किसी भी शहर को परीक्षा केंद्र के रूप में नहीं चुन सकेंगे। नए नियम के अनुसार परीक्षा केंद्र का आवंटन उम्मीदवार के स्थायी या वर्तमान पते के आधार पर किया जाएगा। यदि आवेदन फॉर्म में गलत पता दर्ज किया जाता है, तो आवेदन रद्द भी किया जा सकता है।
4. फिजियोथेरेपी कोर्स में भी NEET से प्रवेश
इस वर्ष से देशभर में फिजियोथेरेपी कोर्स में प्रवेश भी NEET UG के माध्यम से ही होगा। इससे पहले कई संस्थानों में इस कोर्स के लिए अलग-अलग प्रवेश प्रक्रिया होती थी।