ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / career / मिशन मेडिकल एडमिशन : 17 नवंबर को आएगी मेरिट लिस्ट

मिशन मेडिकल एडमिशन : 17 नवंबर को आएगी मेरिट लिस्ट

16-Nov-2020 09:03 AM

PATNA : मेडिकल में एडमिशन के लिए छात्र छात्राओं का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद यानी बीसीईसीईबी की तरफ से राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए 17 नवंबर को मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी. इस मेरिट लिस्ट के आधार पर छात्रों का एडमिशन स्टेट कोटा में होगा. मीट में सफल अभ्यर्थी इसके लिए आवेदक है और 13 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चलाई गई थी.

जिन छात्रों ने स्टेट कोटा से मेडिकल में एडमिशन के लिए आवेदन दिया था उनके आवेदन में सुधार के लिए रविवार तक का मौका दिया गया और अब 17 नवंबर को नामांकन के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. हालांकि अब तक काउंसलिंग के लिए कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया है. बीसीईसीई अंडर ग्रैजुएट मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग यानी यूजीसी 2020 के तहत अभ्यर्थियों को राज्य के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज डेंटल कॉलेज आयुष वेटरनरी कॉलेजों के साथ-साथ प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में नामांकन लेगा.

राज्य के मेडिकल कॉलेजों में स्टेट कोटे की तरफ से 50 फ़ीसदी सीटों पर नामांकन होगा. एडमिशन के लिए शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा. एमबीबीएस और बीडीएस में मिलाकर राज्य के अंदर कुल ग्यारह सौ सीटों पर एडमिशन लिए जाएंगे. बिहार के सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस की 1330 सीटें हैं इनमें से 15 फीसद सीटें केंद्र के कोटे के तहत रहेंगी. इसी तरह बीसीईसीई के तहत 70 एमबीबीएस और 30 सीटों पर नामांकन होगा जबकि आयुर्वेदिक और होम्योपैथी के लिए लगभग 275 सीटें होंगी. वहीं प्राइवेट कॉलेजों में एमबीबीएस की 700 और बीडीएस की 200 सीटों पर भी इसी प्रक्रिया से एडमिशन लिए जाएंगे.