ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार 2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का

Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार में कल से शुरु होगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा, जानें पूरी गाइडलाइन

बिहार के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है।

Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार में कल से शुरु होगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा, जानें पूरी गाइडलाइन

16-Feb-2026 04:35 PM

By First Bihar

Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है। इस वर्ष राज्यभर से 15,12,687 परीक्षार्थी 10वीं की परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।


15 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं होंगे शामिल

इस साल मैट्रिक परीक्षा में कुल 7,85,726 छात्राएं और 7,26,961 छात्र भाग ले रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि इस बार छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है, जो राज्य में बढ़ती शैक्षणिक भागीदारी को दर्शाता है। बिहार के सभी 38 जिलों में कुल 1699 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।


पटना में 70 केंद्र, विशेष मॉडल सेंटर की व्यवस्था

राजधानी पटना में 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 71,022 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिला प्रशासन ने प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की है। छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए पटना समेत सभी जिलों में चार-चार मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर बेहतर सुविधाएं और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।


परीक्षा का समय और एंट्री नियम

मैट्रिक परीक्षा दो पालियों में होगी।

पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी। इसके लिए परीक्षार्थियों को सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे के बीच ही प्रवेश मिलेगा।

दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

बोर्ड ने साफ निर्देश दिया है कि परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले तक ही प्रवेश की अनुमति होगी। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले छात्रों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


जूते-मोजे या चप्पल? क्या है निर्देश 

परिक्षा के दौरान सादे और सरल पोशाक पहनने की सलाह दी गई है। जूते-मोजे पहनने की अनुमति है, लेकिन तलाशी प्रक्रिया के दौरान जांच की जाएगी। छात्र-छात्राओं को ऐसे परिधान से बचने की हिदायत दी गई है जिनमें जेब या अतिरिक्त परतें अधिक हों। पारदर्शिता और सुरक्षा को देखते हुए हल्के और साधारण कपड़े पहनना बेहतर रहेगा।


दो स्तरीय तलाशी और इलेक्ट्रॉनिक सामान पर प्रतिबंध

परीक्षा केंद्रों पर दो स्तर पर तलाशी ली जाएगी—पहली जांच मुख्य द्वार पर और दूसरी परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। केवल एडमिट कार्ड और नीला या काला पेन ले जाने की अनुमति होगी।


24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम

परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत या जानकारी के लिए बोर्ड ने विशेष कंट्रोल रूम सक्रिय किया है। 16 फरवरी से परीक्षा समाप्ति तक यह 24 घंटे कार्य करेगा। परीक्षार्थी या अभिभावक 0612-2232257 और 0612-2232227 पर संपर्क कर सकते हैं।