ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडी ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्त बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख कभी तोड़ते थे पत्थर, आज हैं अधिकारी: मजदूरी करने वाला बेटा बना डीएसपी, जानिए कौन हैं ये खास शख्स बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़

Home / career / लॉ प्रेप ट्यूटोरियल ने छठ व्रतियों के बीच साड़ी और अन्य पूजन सामग्री...

लॉ प्रेप ट्यूटोरियल ने छठ व्रतियों के बीच साड़ी और अन्य पूजन सामग्री का किया वितरण

15-Nov-2023 06:13 PM

By First Bihar

PATNA: क्लैट की संस्था लॉ प्रेप ट्यूटोरियल ने बुधवार को 500 से अधिक छठ व्रतीयों के बीच साड़ी एवं छठ पूजा की सामग्री का वितरण किया। इसमे मुख्य रूप से साड़ी, नारियल, सुप, फल, खास बाहर से मंगाये गए सेब और अन्य सामग्री शामिल थी।


इस अवसर पर लॉ प्रेप ट्यूटोरियल के को-फाउंडर अभिषेक गुंजन ने समस्त राज्यवासियों को लोक आस्था के महापर्व छठ की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व बिहार का सबसे बड़ा और पवित्रता का पर्व है। इसलिए यह जरूरी है कि हम छठ व्रतियों को सहयोग करे, खासतौर पर वे व्रतियों जिनकी परिवार साधन वीहीन है और उन्हें मदद की जरूरत है, ऐसे में उनके बीच पूजन सामग्री वितरण कर उन्हें हम इस महापर्व को संपन्न कराने में सहयोग देते है, ऐसी कोशिश हमें और सबको करनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि लॉ प्रेप ट्यूटोरियल परिवार पिछले 5 वर्षों से छठ के अवसर पर व्रतियों को पूजन सामग्री और साड़ी वितरण करता है। निदेशक हिमांशु शेखर ने बताया की छठ महापर्व में व्रतियों को सहयोग करने से ना सिर्फ मुझे आत्म संतुष्टि मिलती है, बल्कि मैं भी इस पर्व में अपनी भागीदारी समझता हूं। इस अवसर पर अभिषेक के पिता सुधीर सिंह भी मुस्तैद दिखे। साथ ही सुशील सिंह, मयंक चौधरी, चुन्नू सिंह, टुनटुन सिंह, सतीश सिंह और अन्य लोग मौजूद रहें।


news image