Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर
21-Mar-2026 01:45 PM
By First Bihar
KVS Admission 2026: अगर आप अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में कराने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बालवाटिका और क्लास-1 में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन 20 मार्च 2026 से शुरू होकर 02 अप्रैल 2026 तक चलेगा। ऐसे में पेरेंट्स को फॉर्म भरते समय हर छोटी-बड़ी बात का खास ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि एक छोटी गलती भी आवेदन को रद्द कर सकती है।
एक फॉर्म से कितने केंद्रीय विद्यालयों में कर सकते हैं आवेदन?
KVS के नियमों के मुताबिक, एक एप्लीकेशन फॉर्म के जरिए अधिकतम 3 केंद्रीय विद्यालयों के लिए ही अप्लाई किया जा सकता है। इससे ज्यादा विकल्प चुनने की अनुमति नहीं होती। इसलिए स्कूल का चुनाव बहुत सोच-समझकर करें, क्योंकि बाद में इसे बदला नहीं जा सकता।
एडमिशन के दौरान ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी
1. उम्र और क्लास में गलती
हर क्लास के लिए निर्धारित आयु सीमा होती है:
बालवाटिका-1: 3 से 4 साल
बालवाटिका-2: 4 से 5 साल
बालवाटिका-3: 5 से 6 साल
क्लास-1: 6 से 8 साल
अगर बच्चे की उम्र गलत भरी गई, तो आवेदन सीधे खारिज हो सकता है।
2. जरूरी दस्तावेज पूरे न होना
फॉर्म भरने से पहले सभी जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखें:
जन्म प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
पिछली कक्षा की मार्कशीट
ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC)
आय प्रमाण पत्र / EWS (यदि लागू हो)
APAAR ID
पेरेंट्स का सर्विस सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
3. स्कूल प्रेफरेंस गलत भरना
फॉर्म में भरे गए स्कूल विकल्प बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। हमेशा अपने नजदीकी और सुविधाजनक स्कूल को प्राथमिकता दें, क्योंकि बाद में बदलाव का मौका नहीं मिलता।
4. कैटेगरी गलत चुनना
KVS में आरक्षण की व्यवस्था लागू है:
SC: 15%
ST: 7.5%
OBC (NCL): 27%
CwSN: 3%
गलत कैटेगरी भरने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
5. एक से ज्यादा फॉर्म भर देना
एक बच्चे के लिए सिर्फ एक ही आवेदन मान्य होता है। अगर एक से ज्यादा फॉर्म भरे गए, तो सभी आवेदन कैंसिल हो सकते हैं।
6. गलत जानकारी या स्पेलिंग मिस्टेक
नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल ID जैसी जानकारी बिल्कुल सही भरें। छोटी सी गलती भी बड़ी परेशानी बन सकती है।
7. अधूरी KYC या गलत डिटेल
अगर डॉक्यूमेंट्स और दी गई जानकारी मेल नहीं खाते, तो वेरिफिकेशन में दिक्कत आएगी और एडमिशन अटक सकता है।
पेरेंट्स के लिए जरूरी सलाह
KVS एडमिशन पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया है। इसलिए जल्दबाजी में फॉर्म न भरें। पहले सभी गाइडलाइंस ध्यान से पढ़ें, जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और फिर ही आवेदन करें।
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन पाने के लिए सही जानकारी और सावधानी सबसे जरूरी है। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपके बच्चे का एडमिशन बिना किसी परेशानी के आसानी से हो सकता है।