पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार
14-Jan-2026 09:13 AM
By FIRST BIHAR
IAS Love Story: उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहनेवाली कृतिका मिश्रा और आईएएस अंकुर त्रिपाठी की लव स्टोरी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। दोनों अफसर पहली बार महाकुंभ के मेले के दौरान मिले थे और यहीं से उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
कृतिका मिश्रा का जन्म कानपुर में हुआ था। उन्होंने कानपुर यूनिवर्सिटी के पंडित पृथ्वी नाथ कॉलेज से हिंदी साहित्य में ग्रेजुएशन किया और इसके बाद UPSC की तैयारी शुरू की। कृतिका ने हिंदी में IAS एग्जाम दिया। पहले प्रयास में सफलता नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत की। परिणामस्वरूप, UPSC 2022 में ऑल इंडिया 66वीं रैंक हासिल की।
वहीं, अंकुर त्रिपाठी ने पहले साल 2022 की UPSC परीक्षा पास कर IPS बने, और बाद में 2024 में UPSC परीक्षा में 50वीं रैंक हासिल कर IAS अफसर बने। IAS बनने के बाद दोनों की मुलाकात LBSNAA, मसूरी में फाउंडेशन कोर्स के दौरान हुई थी। उस समय केवल दोस्ती थी, लेकिन प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान यह दोस्ती प्यार में बदल गई।
कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने अपने परिवारों को शादी की योजना के बारे में बताया। पिछले महीने कृतिका मिश्रा और अंकुर त्रिपाठी ने सगाई कर ली। कृतिका ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा – "एक ऐसा मिलन जहां दो लोगों को एहसास होता है कि वे कभी दो नहीं थे। इस दिव्य आशीर्वाद के लिए भगवान का शुक्रगुजार हूं।"