ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट

Home / career / 5वीं का छात्र लिवजोत अब दसवीं की परीक्षा देगा, IQ TEST के बाद...

5वीं का छात्र लिवजोत अब दसवीं की परीक्षा देगा, IQ TEST के बाद मिली परीक्षा में बैठने की अनुमति

02-Feb-2021 05:10 PM


DESK: अपनी IQ के बदौलत 5वीं कक्षा में पढ़ने वाला लिवजोत अब 10वीं की परीक्षा देगा। 11 साल 4 महीने की उम्र का  लिवजोत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल में 10वीं की परीक्षा में बैठेगा। 15 अक्टूबर 2020 को लिवजोत के पिता गुरविंदर ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष और सचिव को आवेदन दी थी जिसके बाद उनके बेटे को दसवीं की परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई। 

लिवजोत के पिता गुरविंदर ने जो आवेदन दिया उसमें उनका कहना था कि उनके बेटे का IQ  16 साल के बच्चे जैसा है। इसलिए उसे 10वीं परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए। छतीसगढ़ में ऐसा प्रावधान है कि किसी छात्र के IQ की जांच के बाद उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाती है। इसे लेकर शासकीय जिला अस्पताल दुर्ग में उसका IQ टेस्ट करवाया गया और यह रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा मंडल के समक्ष रखी गई। रिपोर्ट देखने के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लिवजोत को 2020-21 की 10वीं की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी।

10वीं की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिलने के बाद जब लिवजोत से बात की गई तो उसने बताया कि अब तो वह 10वीं की पढ़ाई भी शुरू कर दी है। आगे चलकर वो एक वैज्ञानिक बनना चाहता है। गौरतलब है कि इससे पहले मणिपुर में 12 वर्ष के बच्चे को 10वीं परीक्षा में बैठने का अवसर मिला था तो वही बिहार में भी 9 साल के बच्चे को यह मौका मिल चुका है।