ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / career / JSSC Sarkari Naukri: सचिवालय में इन पदों पर नौकरी का मौका, 30 जुलाई...

JSSC Sarkari Naukri: सचिवालय में इन पदों पर नौकरी का मौका, 30 जुलाई तक करें आवेदन

03-Jul-2022 01:03 PM

DESK : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड सचिवालय स्टेनोग्राफर प्रतियोगी परीक्षा के तहत स्टेनोग्राफर के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जून से शुरू हो गई है, जो 30 जुलाई 2022 तक चलेगी. 


झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड सचिवालय स्टेनोग्राफर प्रतियोगी परीक्षा के तहत विज्ञापन जारी किया है. जिसके जरिये 452 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. पदों की संख्या की बात करें तो अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 181 पद आरक्षित हैं. वहीं, अनुसूचित जनजाति के लिए 118 पद हैं. इसमें दो पद आदिम जनजाति के लिए आरक्षित रहेंगे. इसके अतिरिक्त 45 पद अनुसूचित जनजाति के लिए हैं. अति पिछड़ा वर्ग (I) के लिए 36 , अति पिछड़ा वर्ग (II) के लिए 27 पद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 45 पद निर्धारित हैं. इस 452 पद में से महिलाओं के लिए विशेष रूप से 22 पद हैं. 


उम्मीदवारों की नियुक्ति परीक्षा दो चरणों में ली जाएगी. पहले चरण में कौशल जांच परीक्षा होगी. इसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थी को ही लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा. कौशल जांच परीक्षा में हिन्दी आशुलेखन तथा कंप्यूटर योग्यता आयोजित की जाएगी. इसके बाद लिखित परीक्षा दो पत्र की होगी. इसमें वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे. प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी.