खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
24-Feb-2025 09:04 AM
By First Bihar
Jobs News: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) 2024 भर्ती के लिए अंतिम रिक्तियों की सूची जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विभागों में कुल 18,174 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर फाइनल वैकेंसी लिस्ट देख सकते हैं और पदों व विभागों के लिए विकल्प-सह-वरीयता (Option-Cum-Preference) फॉर्म भर सकते हैं।
वैकेंसी का विवरण
SSC द्वारा जारी सूची के अनुसार, डाक विभाग, संचार मंत्रालय में पोस्टल असिस्टेंट/सोर्टिंग असिस्टेंट (PA/SA) ग्रुप C के लिए सबसे अधिक 4,159 पद उपलब्ध हैं। इसके अलावा, विभिन्न श्रेणियों के लिए रिक्तियां इस प्रकार हैं:
अनारक्षित (UR): 7,567 पद
अनुसूचित जाति (SC): 2,762 पद
अनुसूचित जनजाति (ST): 1,606 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 4,521 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 1,718 पद
महत्वपूर्ण तिथियां
विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: 27 फरवरी 2025 (शाम 5 बजे तक)
SSC CGL टियर 1 परीक्षा: 9 से 26 सितंबर 2024 (CBT मोड)
टियर 1 परीक्षा का परिणाम: 5 दिसंबर 2024
SSC CGL टियर 2 परीक्षा: 18 से 20 जनवरी 2025 (अतिरिक्त तिथि 31 जनवरी 2025)
कैसे करें आवेदन?
SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
उम्मीदवार लॉगिन टैब के माध्यम से लॉगिन करें।
"My Application" टैब में जाकर अपने पसंदीदा पदों और विभागों का चयन करें।
फॉर्म भरने के बाद सबमिट करें।
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवार जल्द से जल्द 27 फरवरी 2025 तक अपनी वरीयता का चयन कर लें। अधिक जानकारी के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।