Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
27-Feb-2025 07:00 AM
By First Bihar
Railways Jobs: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) ने अप्रेंटिसशिप के 835 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया अप्रेंटिसशिप पोर्टल (apprenticeshipindia.gov.in) पर चलेगी।
पात्रता और शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है। साथ ही, संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट धारक उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
अधिकतम आयु: 24 वर्ष
आयु की गणना 25 मार्च 2025 के आधार पर की जाएगी।
आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले उम्मीदवारों को apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
इसके बाद लॉग इन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा।
सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक भरने के बाद सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट रख लें।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा, यानी सभी अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी।
चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
मेरिट लिस्ट 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई जाएगी।
चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू: चल रही है
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 25 मार्च 2025
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लें और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। अधिक जानकारी के लिए SECR की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।