खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
11-Feb-2025 06:50 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: विद्या विहार करियर प्लस के मेधावी विद्यार्थियों ने जेईई मेन (जनवरी प्रयास) 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा में भास्कर आर्य ने 99.389 परसेंटाइल प्राप्त कर अपनी मेहनत और विद्या विहार करियर प्लस की उत्कृष्ट शिक्षा पद्धति को सिद्ध किया है। उनके अलावा, राघव मिश्रा ने 96.97 परसेंटाइल, अभय कुमार साह ने 96.44 परसेंटाइल, सोनू कुमार ने 92.63 परसेंटाइल, अभिषेक कुमार मुरारका ने 86.37 परसेंटाइल और सौरभ कुमार ने 85.70 परसेंटाइल प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है।
इस उपलब्धि के साथ इन छात्रों ने जेईई एडवांस 2025 के लिए अपनी राह सुनिश्चित कर ली है। यह परिणाम तब आया है जब वे अभी अपने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में भी नहीं बैठे हैं। इसके अलावा, अप्रैल में होने वाले जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा में और भी बेहतर परिणाम की उम्मीद है, क्योंकि यह उनकी जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई करने का दूसरा अवसर होगा।
इस परीक्षा के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग कटऑफ सामान्य वर्ग के लिए 93.2362181, ईडब्ल्यूएस के लिए 81.3266412, ओबीसी-एनसीएल के लिए 79.6757881, एससी के लिए 60.0923182 और एसटी के लिए 46.6975840 रही, जिसके अनुसार विद्या विहार करियर प्लस के कई छात्रों के जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई करने की संभावना है जिससे उन्हें आई आई टी में प्रवेश पाने का मौका मिलेगा ।
इन छात्रों ने इस परीक्षा के माध्यम से पहले ही प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NITs), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIITs) और सरकारी वित्तपोषित तकनीकी संस्थान (GFTIs) में अपनी सीट सुरक्षित कर ली है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।
संस्थान के निदेशक प्रशांत शंकर ने इस उपलब्धि पर छात्रों को बधाई देते हुए कहा, "हम अपने छात्रों की सफलता पर गर्व महसूस करते हैं। यह उनकी मेहनत, समर्पण और विद्या विहार करियर प्लस के बेहतरीन मार्गदर्शन का परिणाम है। हमारा प्रयास रहेगा कि आने वाले वर्षों में और भी विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं।"
संस्थान के सचिव राजेश चंद्र मिश्रा ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, "यह सिर्फ एक शुरुआत है, जेईई एडवांस में भी हमारी उम्मीदें ऊँची हैं। विद्या विहार करियर प्लस का हर छात्र अपने लक्ष्य को प्राप्त करे, यही हमारी कामना है।" विद्या विहार करियर प्लस परिवार की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं! शिक्षकों ने पूर्ण विश्वास जताया कि ये विद्यार्थी जेईई एडवांस में भी अपनी सफलता को दोहराएँगे और अपने सपनों को साकार करेंगे।