ब्रेकिंग न्यूज़

इस महीने शुरू होगी नई गंगा रेल पुल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा; जानिए कैसे बदलेगा कनेक्टिविटी BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह बनने जा रहा हाईटेक स्टेडियम, टेरेस हेलीपैड और ग्लास ब्रिज, 15 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगा इस जिले का भविष्य मैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला? Bihar Road Project : बिहार में सड़कों की क्रांति! 1.21 लाख गांव जुड़े मुख्य सड़क से, अब इस ऐप से करें टूटी सड़क की शिकायत Bihar BEd 2026: बीएड करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा, BRABU को मिली अहम जिम्मेदारी गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगा की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत

Home / career / जेईई एडवांस की परीक्षा आज, बिहार के 11 शहरों में बने हैं सेंटर

जेईई एडवांस की परीक्षा आज, बिहार के 11 शहरों में बने हैं सेंटर

27-Sep-2020 08:22 AM

PATNA : इंजीनियरिंग को कैरियर के रूप में अपनाने वाले छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास है. आईआईटी में नामांकन के लिए अनिवार्य जेईई एडवांस की परीक्षा आज आयोजित की जा रही है. 2 पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी की जा चुकी थी. बिहार के कुल 11 शहरों में जेईई एडवांस का सेंटर बनाया गया है. 

राजधानी पटना के अलावे जेईई एडवांस के सेंटर औरंगाबाद, भागलपुर, बिहारशरीफ, आरा, दरभंगा, छपरा, मुजफ्फरपुर, गया, पूर्णिया और समस्तीपुर में बनाए गए हैं. जेईई एडवांस की पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरे पाली की परीक्षा दोपहर बाद 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी.  जेईई एडवांस का रिजल्ट 5 अक्टूबर को जारी कर दिया जाएगा. कोरोना का हाल के कारण पहले ही इस परीक्षा में काफी देरी हो चुकी है.

पटना में कुल 25 से एग्जामिनेशन सेंटर बनाए गए हैं. जेईई एडवांस में शामिल होने वाले छात्रों की पहचान एडमिट कार्ड स्कैन कर होगी. राज्य के कुल 11 शहरों में 72 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. कोरोना से बचाव को लेकर जेईई एडवांस परीक्षा में खास गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है. परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना है और साथ ही साथ मास्क और हैंड सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल करना है.