अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर पटना में बच्ची के साथ गंदा काम: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा अगर आपके पास भी है आयुष्मान कार्ड, तो जान लें ये जरूरी बात…शहर के किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें तुरंत चेक बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस जमालपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, विक्रमशिला एक्सप्रेस के आने से पहले पोर्टिको में गिरा शेड का छज्जा बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में 25 करोड़ की फिल्मी लूट… कस्टम अधिकारी बनकर बदमाशों ने उड़ाया 17 किलो सोना, ओवरब्रिज पर रची पूरी साजिश
02-Aug-2022 01:50 PM
DESK : बैंक में नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलक्शन (IBPS) ने पीओ भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस बंपर भर्ती के नोटिफिकेशन को बीती रात जारी किया गया है. जो भी लंबे अरसे से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे, वे IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते है.
IBPS द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एण्ड सिंड बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर और मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के 6432 पदों पर वैकेंसी निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ के लिए आज यानि 2 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त है.
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री जैसे बीए, बीएससी, बीकॉम, बीटेक होना अनिवार्य है. वहीं, वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए. इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यार्थियों को 850 का आवेदन शुल्क और एससी एसटी और पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थी को ₹175 का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.