सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट बिहार में पैदल यात्रा पर निकलेंगे तेज प्रताप यादव, मीडिया से बोले...जयचंदों ने आरजेडी को बर्बाद कर दिया गोपालगंज: कोचिंग के लिए निकले 2 छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, फिरौती के लिए कॉल आने से मचा हड़कंप NEET EXAM: NEET UG 2026 में बड़ा बदलाव: ये गलती हुई तो रिजेक्ट हो जाएगा फॉर्म, जानिए क्या है नया नियम? आरा में कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय का निर्माण तेज, 16.92 एकड़ में बन रहा हाईटेक कैंपस, छात्रों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं अजित पवार की तेरहवीं के बीच शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में भर्ती पबजी की लत बनी मौत की वजह, हेडफोन लगाकर गेम खेल रहे युवक की फटी दिमाग की नस वादे से मुकर गये पवन सिंह, गरीब बेटियों की शादी में नहीं पहुंचे पावरस्टार, अंकुश-राजा से किया था यह प्रॉमिस
09-Feb-2026 02:51 PM
By First Bihar
PATNA NEWS : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में IAS अधिकारी कृतिका मिश्रा और अंकुर त्रिपाठी ने विवाह कर अपने नए जीवन की शुरुआत की। दोनों ही UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास कर देश की प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए हैं। उनकी शादी प्रशासनिक और सामाजिक जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है।
IAS कृतिका मिश्रा बिहार कैडर की अधिकारी हैं और वर्तमान में पटना सदर की एसडीएम के पद पर तैनात हैं। उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2022 में ऑल इंडिया रैंक 66 हासिल की थी। खास बात यह है कि उन्होंने हिंदी माध्यम से परीक्षा उत्तीर्ण कर यह सफलता प्राप्त की। वहीं, अंकुर त्रिपाठी ने पहले UPSC 2022 में चयनित होकर IPS सेवा जॉइन की थी, इसके बाद उन्होंने UPSC 2024 में ऑल इंडिया रैंक 50 हासिल कर IAS अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त किया।
दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी LBSNAA में ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। ट्रेनिंग के दौरान हुई दोस्ती धीरे-धीरे गहरी होती चली गई और प्रयागराज के महाकुंभ मेले के दौरान उनके रिश्ते ने प्यार का रूप ले लिया। बाद में दोनों ने नवंबर 2025 में सगाई की घोषणा की थी।
शादी समारोह में 50 से अधिक वरिष्ठ IAS और IPS अधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही कई मंत्री और विधायक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। विवाह स्थल को सांस्कृतिक और सनातनी थीम पर सजाया गया था, जिसने समारोह को विशेष और भव्य रूप दिया।
शादी के बाद पटना में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित करने की भी योजना है, जिसकी तारीख बाद में घोषित की जाएगी। UPSC से निकली यह जोड़ी आज उन लाखों कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है, जो LBSNAA जाने का सपना देखते है।