ब्रेकिंग न्यूज़

पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाश पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाश 20 साल की नफरत का खौफनाक अंजाम… ‘कलेजा निकालना था’ कहकर युवक ने पूर्व एयरफोर्स सार्जेंट पर किया जानलेवा हमला BIHAR NEWS : गांधी स्टेडियम में छात्राओं से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट, फिजिकल ट्रेनर भी घायल; दो आरोपी हिरासत में BIHAR NEWS : खाना बनाते समय लगी आग ने मचाई तबाही, घर का सारा सामान जलकर खाक; लाखों का नुकसान बिहार में STF का बड़ा एक्शन: रेलवे स्टेशन से कुख्यात शराब माफिया गिरफ्तार, अब खुलेंगे उसके नेटवर्क के गहरे राज! Bihar Police Attack : पुलिस पर बड़ा हमला! एएसआई का हाथ टूटा, वार्ड पार्षद समेत कई आरोपी नामजद अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन Iran crisis news : ईरान में खतरा बढ़ा! सीजफायर के बाद भारतीयों के लिए दूतावास ने जारी की बड़ी एडवाइजरी, कहा - तुरंत करें यह काम

Home / career / पटना एयर फोर्स स्टेशन में एयरमेन भर्ती रैली 9 अक्टूबर से, रजिस्ट्रेशन...

पटना एयर फोर्स स्टेशन में एयरमेन भर्ती रैली 9 अक्टूबर से, रजिस्ट्रेशन 27 सिंतबर से शुरू

23-Sep-2020 12:50 PM

DESK : भारतीय वायु सेना ने ग्रुप एक्स (टेक्निकल ट्रेड) में एयरमेन के पदों पर भर्ती के लिए रैली आयोजित करने वाली है. इस आयोजन के लिए अधिसूचना एयर फोर्स स्टेशन बिहटा, पटना ने जारी किया है. अधिसूचना के मुताबिक 9 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2020 तक इसका आयोजन किया जाना है. इस रैली में सिर्फ अविवाहित पुरुष उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं  साथ ही बिहार के या नेपाली नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं. 


इस भर्ती प्रक्रिया मेंसम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले एयरमेन सेलेक्शन की ऑफिशियल वेबसाइट, airmenselection.cdac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन करने के लिए लिंक को 27 सितंबर को सुबह 11 बजे एक्टिव कर दिया जाएगा जो की 28 सितंबर की शाम 5 बजे तक एक्टिव रहेगा. 


एयरमैन (ग्रुप एक्स – टेक्निकल ट्रेड्स) में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को गणित, भौतिक विज्ञान और अंग्रेजी विषयों में न्यूनतम 50 अंकों के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है. साथ ही सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी पॉलीटेक्निक संस्थान से विभिन्न इंजीनियरिंग ट्रेड्स में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ तीन वर्षीय डिप्लोमा किये उम्मीदवार भी आवेदन करने के लिए योग्य हैं. 


👉 नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें