गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
26-May-2025 05:17 PM
By First Bihar
Government job update : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने डिप्टी मैनेजर पदों पर 150 वैकेंसी निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार 26 मई 2025 से 9 जून 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल): 70 पद, डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल): 40 पद, डिप्टी मैनेजर (C&I): 40 कुल पदों पर आवेदन आमंत्रित किये गए हैं |
योग्यता व अनुभव
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में BE/B.Tech की डिग्री कम से कम 60% अंकों के साथ न्यूनतम 10 वर्ष का कार्या अनुभव एग्जीक्यूटिव पद के लिए जरुरी है | अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट) रखी गयी है | सैलरी पैकेज की बात करें तो उम्मीदवारों को E4 ग्रेड/IDA के अनुसार ₹70,000 से ₹2,00,000 प्रति माह वेतन मिलेगा, जो कि एक आकर्षक पे-स्केल माना जाता है।
आवेदन प्रक्रिया के लिए ये काम करनी होगी
आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जाएं
होम पेज पर दिए गए "Recruitment/Apply Online" लिंक पर क्लिक करें
रजिस्ट्रेशन करें और लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म भरें
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फीस का भुगतान करें
फॉर्म सबमिट करने से पहले अच्छी तरह चेक कर लें
यह भर्ती उन सभी योग्य इंजीनियरिंग पेशेवरों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो प्रतिष्ठित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में नौकरी करना चाहते हैं।