ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / career / पटना में गोल इंस्टिट्यूट के नवनिर्मित भवन का भव्य उद्घाटन, छात्रों को एक...

पटना में गोल इंस्टिट्यूट के नवनिर्मित भवन का भव्य उद्घाटन, छात्रों को एक ही परिसर में मिलेंगी सभी शैक्षणिक सुविधाएं

Patna News: पटना के गोल इंस्टिट्यूट ने नवनिर्मित अत्याधुनिक भवन का उद्घाटन किया, अब छात्रों को एक ही परिसर में आधुनिक कक्षाएँ, लाइब्रेरी और सभी शैक्षणिक सुविधाएँ मिलेंगी।

30-Jan-2026 08:16 PM

By FIRST BIHAR

Patna News: पटना के गोला रोड में प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान गोल इंस्टिट्यूट ने अपने नवनिर्मित स्वामित्व वाले अत्याधुनिक भवन का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संस्थान ने घोषणा की कि गोला रोड शाखा की सभी कक्षाएं एवं कार्यालय अब इसी नए भवन से संचालित किए जाएंगे।


नया भवन छात्रों की सुविधाओं और आधुनिक शिक्षण आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे अब संस्थान अपनी सभी शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संचालित कर सकेगा। यह भवन स्मार्ट बोर्ड से युक्त आधुनिक कक्षाओं, सेंट्रली एसी इंटीग्रेटेड क्लासरूम, समृद्ध लाइब्रेरी तथा अन्य सभी आवश्यक शैक्षणिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिससे छात्रों को एक ही परिसर में उच्चस्तरीय शिक्षण वातावरण उपलब्ध होगा।


भवन का स्थान भी अत्यंत सुगम एवं सुविधाजनक है, जहां शहर के विभिन्न क्षेत्रों से परिवहन की सहज उपलब्धता है, जिससे छात्रों और अभिभावकों को आने-जाने में विशेष सुविधा मिलेगी। अब गोला रोड शाखा से संबंधित सभी शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य इसी नए भवन से संचालित किए जाएंगे।


इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह ने कहा कि गोल परिवार का उद्देश्य सदैव छात्रों को सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना रहा है। यह नया भवन हमारे उसी संकल्प का सशक्त प्रमाण है, जहाँ छात्र आधुनिक सुविधाओं के साथ अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।


संस्थान की संयुक्त निदेशक डॉ. ममता सिंह ने कहा कि नया भवन केवल एक संरचना नहीं, बल्कि छात्रों के सपनों को दिशा देने वाला एक समर्पित शैक्षणिक केंद्र है। यहाँ उपलब्ध आधुनिक सुविधाएँ, अनुशासित वातावरण और शैक्षणिक सहयोग छात्रों को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।


संस्थान के सहायक निदेशक रंजय सिंह ने कहा, "नए भवन में स्थानांतरण के बाद छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और सुविधाएँ मिलेंगी, जिससे उनकी तैयारी और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी होगी।" 


संस्थान के अनुसंधान एवं विकास प्रमुख आनंद वत्स ने कहा, "आधुनिक संसाधनों और उन्नत शिक्षण प्रणाली के माध्यम से छात्रों की तैयारी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना हमारा लक्ष्य है, और यह भवन उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।"


संस्थान के अकादमिक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा, "सभी आवश्यक सुविधाएँ एक ही परिसर में उपलब्ध होने से छात्रों को एक केंद्रित और प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण मिलेगा, जो उनकी सफलता की राह को और मजबूत करेगा।" 


नए भवन के उद्घाटन के साथ ही गोल ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के प्रति उसका संकल्प निरंतर मजबूत बना हुआ है।