घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी
03-Mar-2025 01:36 PM
By FIRST BIHAR
Railway Jobs 2025: रेलवे में नई भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट आया है। आरआरसी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अप्रेंटिस की सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 25 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के के लिए अभ्यर्थी secr.indianrailways.gov.in और www.apprenticeshipindia.gov.in पर जा सकते हैं।
पदों और वैकेंसी की संख्या
यह भर्ती विभिन्न ट्रेड्स के लिए है, जिनमें से कुछ मुख्य पदों और उनकी वैकेंसी की कुल 835 है। जिसमें कारपेंटर: 38, COPA: 100, डाफ्ट्समैन सिविल: 11, इलेक्ट्रीशियन: 182, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक: 05, फिटर: 208, मैकेनिस्ट: 04, पेंटर: 45, मैक आरएएसी: 40, एसएमडब्ल्यू: 04, स्टेनोग्राफर इंग्लिश: 27, स्टेनोग्राफर हिन्दी: 19, डीजल मैकेनिक: 08, टर्नर: 04, वेल्डर: 19, वायरमैन: 90, कैमिकल लोबोरेटरी असिस्टेंट: 04 और डिजिटल फोटोग्राफ के 02 पद शामिल हैं।
योग्यता: इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए। इसके अलावा, संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना भी आवश्यक है। अधिक विस्तृत योग्यता के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आयु सीमा और चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 25 मार्च 2025 के आधार पर की जाएगी। रेलवे अप्रेंटिस की भर्ती में चयन बिना परीक्षा के सीधे मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा, जो उम्मीदवारों के 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को निश्चित स्टाइपेंड मिलेगा। अप्रेंटिसशिप की अवधि 1 वर्ष होगी। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं है।
महत्वपूर्ण नोट: अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय अपने 10वीं और ITI के अंक पोर्टल पर योग्यता सेक्शन में भरने होंगे। अगर यह जानकारी नहीं दी जाती है, तो आवेदन स्वतः निरस्त हो सकता है। रेलवे की इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार आरआरसी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की वेबसाइट पर जा सकते हैं।