ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

Home / career / 10वीं और 12वीं के परीक्षा पैटर्न में बदलाव करेगा CBSE

10वीं और 12वीं के परीक्षा पैटर्न में बदलाव करेगा CBSE

27-Nov-2019 11:58 AM

DELHI: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन यानी CBSE परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. सीबीएसई 10वीं और 12वीं का परीक्षा पैटर्न बदलने जा रहा है. छात्रों की क्रिएटिविटी बढ़ाने के लिए सीबीएसई साल 2023 तक 10वीं और 12वीं एग्‍जाम के परीक्षा पत्र के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. एसोचैम की ओर से आयोजित शिक्षा शिखर सम्मेलन में सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने परीक्षा के फॉर्मेट में बदलाव करने की बात कही.


सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि देश के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ऐसा करना वक्त की जरूरत है. उन्होंने कहा कि 'इस साल जहां 10वीं क्‍लास के स्‍टूडेंट्स को 20 पर्सेंट ऑब्‍जेक्टिव सवालों को हल करना होगा, वहीं 10 फीसदी सवाल क्रिएटिव आइडियाज पर आधारित होंगे. 2023 तक 10वीं और 12वीं के प्रश्नपत्र रचनात्मकता, आलोचनात्मक और विश्लेषण पर आधारित होंगे.'


सीबीएसई के सचिव ने बताया कि शिक्षा प्रणाली में बुनियादी ढांचे, टीचर्स, पैरंट्स और स्‍टूडेंट्स के बीच आपसी संबंध को बढ़ावा देने की बेहद जरूरत है. उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति का लक्ष्य व्यावसायिक विषयों और मुख्य विषयों के बीच के अंतर को भरना है.