ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / career / DLED की कॉपियों से 4 दिन में निकले एक लाख रुपये, ऑडिट के...

DLED की कॉपियों से 4 दिन में निकले एक लाख रुपये, ऑडिट के दौरान मामले का हुआ खुलासा

21-Mar-2021 09:22 PM

DESK: ऐसा आपने भी सुना होगा कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में पास करने के लिए स्टूडेंट कॉपियों में नोट रखा करते है। इसमें कितनी सच्चाई है यह नहीं मालूम लेकिन डीएलएड की कॉपियों के मूल्यांकन में इसी तरह का मामला सामने आया है। जहां कॉपी जांच करने के दौरान पिछले 4 दिनों में छात्रों के कॉपियों से तकरीबन एक लाख रुपया कैश बरामद किया गया है।

 


उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में यह मामला सामने आया है। जहां जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सीतापुर में इन दिनों डीएलएड 2018 बैच के फोर्थ सेमेस्टर की कॉपियों की जांच चल रही है। इस दौरान गणित की कॉपियों से करीब एक लाख रुपया कैश मिला है। 



एक शिक्षक ने तो रुपये रखकर फेल छात्र को पास कर दिया था जो ऑडिट के दौरान पकड़ में आई। जिसके बाद बिना जांच हुई कॉपियों को देखा गया तो उसमें से भी नोट बरामद हुए। चार दिन में करीब एक लाख रुपये मिलने से ऑडिट करने वाले अधिकारी भी हैरान हैं। उत्तर पुस्तिका में नोट रखने के पीछे का कारण क्या है आइए उसे जानने की कोशिश करते हैं। इसका पहला कारण- अन्य विषयों की तुलना में गणित कठिन विषय होता है जिसमें कुछ भी लिखकर पास कर पाना संभव नहीं होता इसलिए कॉपियों में नोट रखने की प्रवृति अधिक है। दूसरा कारण- अधिक नंबर पाने की लालच और मेरिट लिस्ट में आने की चाहत भी उत्तरपुस्तिका में नोट रखने का एक कारण है।