ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी

Home / career / CUET-UG के लिए इस दिन होगी दोबारा परीक्षा, NTA ने जारी किया शेड्यूल

CUET-UG के लिए इस दिन होगी दोबारा परीक्षा, NTA ने जारी किया शेड्यूल

15-Jul-2024 08:14 AM

By First Bihar

DELHI: एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CUET-UG की परीक्षा दोबारा लेने का फैसला लिया है। एनटीए आगामी 19 जुलाई को एक हजार से अधिक उम्मीदवारों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करेगा।


एनटीए की तरफ से रविवार को जारी अधिसूचना में कहा गया कि CUET-UG 2024 परीक्षा के संबंध में 30 जून को उम्मीदवारों से मिली शिकायतों के साथ-साथ 7 से 9 जुलाई के बीच भेजी गई शिकायतों की समीक्षा की गई है। इन शिकायतों के आधार पर उम्मीदवारों को लिए 19 जुलाई को कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।


NTA ने बीते 7 जुलाई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET-UG 2024 की प्रोविजनल आंसर की जारी किया था और कहा था कि परीक्षा के संचालन के बारे में अभ्यर्थियों द्वारा की गई शिकायत सही पाई जाती है तो 15 से 19 जुलाई के बीच फिर से परीक्षा आयोजित की जाएगी। एनटीए ने दोबारा परीक्षा का शेड्यूल तो जारी कर दिया है लेकिन इसके नतीजों के एलान पर कुछ नहीं कहा है।


परीक्षा के नतीजे जारी होने में पहले ही दो सप्ताह की देरी हो चुकी है और ना ही परीक्षा का फाइनल आंसर की ही जारी किया गया है। बता दें कि NEET और NET सहित एन्य एंट्रेंस टेस्ट में गड़बड़ी की शिकायतों के कारण CUET-UG 2024 परीक्षा के परिणाम जारी करने में देरी हुई है। 


बता दें कि जिन एक हजार अभ्यर्थियों के लिए एनटीए दोबारा परीक्षा आयोजित कर रहा है, उनमें 250 अभ्यर्थी हजारीबाग के ओएसिस पब्लिक स्कूल से हैं जो नीट पेपर लीक के लिए भी जांच के दायरे में हैं।