ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / career / CTET Admit Card 2024: सीटीईटी परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें...

CTET Admit Card 2024: सीटीईटी परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

12-Dec-2024 12:24 PM

By First Bihar

CTET Admit Card 2024: केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड यानी सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। 14 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।


दरअसल, केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड के अधिकारियों ने बुधवार को ही कहा था कि गुरुवार को सीटीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा और ऐसा ही हुआ सीबीएसई ने गुरुवार को CTET का एडमिट कार्ड जारी कर दिया। अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।


सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं। होम पेज पर ही आपको Latest News सेक्शन में Download admit card CTET Dec 2024 का लिंक मिलेगा। इस लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फिर से Download admit card CTET Dec 2024 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया टैब ओपन होगा। जिसमें अप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डाल कर सबमिट कर दें, आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा, फिर इसे डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।


बता दें कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 दिसंबर से ही होना था लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था। 14 दिसंबर को यह परीक्षा आयोजित होने वाली है। जिन जगहों पर अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है वहां दो दिनों में परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी केंद्रीय सरकार के अधीन आने वाले स्कूलों में शिक्षक की नौकरी पाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।