हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
01-Aug-2023 03:36 PM
By First Bihar
DESK : सीबीएसई ने सीटीईटी परीक्षा के प्री एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्री एडमिट कार्ड में अभ्यर्थियों की एग्जाम सिटी और डेट की डिटेल दी गई है। अभ्यर्थी इन्हें एडमिट कार्ड न समझें। सीबीएसई सीटीईटी के फाइनल एडमिट कार्ड 18 अगस्त 2023 को जारी करेगी। जिसमें परीक्षा केंद्र का सटीक पता दिया गया होगा।
दरअसल, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा ( सीटीईटी ) 2023 परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त को करेगा। इस बार सीटीईटी परीक्षा ऑफलाइन, पेन-एंड-पेपर (ओएमआर) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूरी तरह से ओएमआर सीट पर ली जाऐगी। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा पंजीकरण प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू हुई और 26 मई को समाप्त हुई। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन सुधार विंडो 29 मई से 2 जून तक खुली थी।
मालूम हो कि, सीबीएसई ने आवेदकों को यह भी सूचित किया है कि सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करते समय उन्होंने ऑनलाइन परीक्षा के अनुसार परीक्षा शहर का चयन किया था, लेकिन अब परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा रही है और परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता के अनुसार परीक्षा शहर बदल गए हैं। इसलिए आवेदकों द्वारा अपने ऑनलाइन फॉर्म में दिए गए उनके वर्तमान पते के जिले के आधार पर उन्हें जिले के निकटतम परीक्षा शहर आवंटित किया गया है। परीक्षा के शहर को बदलने का कोई भी अनुरोध मान्य नहीं होगा।
आपको बता दें कि, सीबीएसई हर साल दो बार सीटीईटी परीक्षा आयोजित करता है। पहली परीक्षा जुलाई और दूसरी दिसंबर के महीने में आयोजित की जाती है। सीटेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। जबकि पेपर -2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इधर,सीटीईटी परीक्षा को पास करने के लिए किसी भी अभ्यर्थी को न्यूनतम योग्यता अंक हासिल करना आवश्यक है। सामान्य वर्ग के छात्रों को परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत लाना जरूरी है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए यह न्यूनतम अंक 55 प्रतिशत है।