ब्रेकिंग न्यूज़

शादी कराने गये पंडित के साथ हो गया बड़ा कांड, बाइक उठा ले गये चोर सऊदी अरब में सड़क हादसे में मोतिहारी के युवक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मातम BIHAR NEWS: अररिया से सुपौल तक शिक्षकों का सम्मान, 25 को मिला ‘टीचर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड; शिक्षा विभाग ने जारी की सूची महाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारी BIHAR NEWS: बिहार में VIP नंबरों की होड़! दो महीने में 5.95 करोड़ की कमाई, पटना सबसे आगे BIHAR SPORTS NEWS: जमुई में गूंजा ‘माटी का बल दंगल’, 200 से ज्यादा पहलवानों ने दिखाया दमखम, पारंपरिक कुश्ती को मिला नया मंच जेल में बंद सुकेश ने वैलेंटाइन डे पर जैकलीन को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट, एक्ट्रेस का नहीं आया कोई रिएक्शन पैसे के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे बाप-बेटे मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27 लाख की लूट और पॉक्सो एक्ट में वांटेड टॉप-10 अपराधी 'राजा' गिरफ्तार फार्मर रजिस्ट्री अभियान में ऐतिहासिक उपलब्धि, 50% लक्ष्य पार; दूसरी किस्त में मिलेंगे 450 करोड़ रुपये

CBSE सीटीईटी रिजल्ट 2024 जल्द जारी, यहां देखें अपडेट्स; साकार होगा टीचर बनने का सपना

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी अब अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। 14 दिसंबर 2024 को आयोजित इस परीक्षा की आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी है।

CBSE

06-Jan-2025 10:00 AM

By First Bihar

CBSE: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई ने 14 दिसंबर 2024 को आयोजित इस परीक्षा की आंसर की 1 जनवरी 2025 को जारी कर दी थी। अब सीटीईटी का रिजल्ट अगले हफ्ते, 10 से 12 जनवरी 2025 के बीच जारी होने की उम्मीद है।


अभ्यर्थी सीटीईटी रिजल्ट 2024 की जानकारी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। पिछले सालों के ट्रेंड के आधार पर, संभावना है कि परीक्षा का परिणाम 15 जनवरी 2025 तक घोषित कर दिया जाएगा।

सीटीईटी रिजल्ट 2024: ऐसे करें चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं। होमपेज पर दिए गए CBSE CTET Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें। रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी भरें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। पीडीएफ फॉर्मेट में रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

पिछले वर्षों का रिजल्ट ट्रेंड

सीबीएसई आमतौर पर परीक्षा के 24-25 दिनों के भीतर सीटीईटी रिजल्ट जारी करता है। जुलाई 2024 में हुई परीक्षा का परिणाम 31 जुलाई को और जनवरी 2024 सत्र का परिणाम 15 फरवरी को जारी किया गया था। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र रखें ताकि किसी भी अपडेट से चूक न हो।