गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत
07-Apr-2026 03:23 PM
By FIRST BIHAR
CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं कक्षा के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड जल्द ही दसवीं का रिजल्ट जारी कर सकता है, जो संभवतः 12वीं के रिजल्ट से पहले घोषित होगा। इस साल बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था और सभी अपने नतीजों को लेकर उत्साहित हैं।
बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। जानकारों के अनुसार रिजल्ट अप्रैल के मध्य, यानी 14 अप्रैल 2026 के आसपास घोषित होने की संभावना है। इस बार दो-परीक्षा प्रणाली लागू होने के कारण रिजल्ट जल्दी जारी करने की कोशिश की जा रही है।
छात्र अपने रिजल्ट को CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट्स और सरकारी पोर्टल्स पर चेक कर सकते हैं। मुख्य वेबसाइट्स cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, results.digilocker.gov.in और umang.gov.in है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार रिजल्ट जल्दी जारी करने का कारण दो-परीक्षा प्रणाली और छात्रों की बढ़ती उत्सुकता है। छात्रों और अभिभावकों से अपील की गई है कि रिजल्ट देखने के लिए केवल ऑफिशियल प्लेटफॉर्म्स का ही इस्तेमाल करें।
ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने का तरीका
छात्र वेबसाइट पर जाकर Class 10 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें और रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी व जन्मतिथि दर्ज करें। सबमिट करते ही स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकता है।
डिजिलॉकर के जरिए रिजल्ट
Digilocker वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन कर Issued Documents सेक्शन में जाकर CBSE 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी भरें।
UMANG ऐप और SMS से रिजल्ट
छात्र UMANG ऐप डाउनलोड कर CBSE सेक्शन में रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। इसके लिए अपने मोबाइल से 7738299899 पर CBSE10 <रोल नंबर> लिखकर भेजें।