Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! “वापसी की आहट या फैंस का भ्रम?” नेट्स में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, ‘थाला’ की एंट्री को लेकर बढ़ा सस्पेंस, जानिए कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
02-Apr-2026 12:38 PM
By FIRST BIHAR
CBSE 10th Result 2026: देशभर के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिपोर्ट्स और बोर्ड से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, 10वीं का परिणाम 14 अप्रैल 2026 के आसपास घोषित होने की संभावना है। वहीं, 12वीं के छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना होगा।
पिछले कुछ वर्षों में CBSE ने 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ जारी किए थे, लेकिन इस बार स्थिति अलग है। 10वीं की परीक्षाएं पहले ही समाप्त हो चुकी हैं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं अभी चल रही हैं। कॉपियों की जांच में समय लगने के कारण बोर्ड पहले 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है, ताकि छात्र आगे की पढ़ाई से जुड़े फैसले समय पर ले सकें।
CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 ऐसे करें ऑनलाइन चेक
CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
“CBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर, जन्म तिथि, स्कूल नंबर आदि दर्ज करें।
सभी जानकारी भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
DigiLocker वेबसाइट या ऐप खोलें।
6 अंकों का एक्सेस कोड, रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें।
OTP के जरिए मोबाइल नंबर वेरिफाई करें।
“Issued Documents” सेक्शन में जाकर CBSE 10वीं की मार्कशीट डाउनलोड करें।
SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट
अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो आप SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए मैसेज बॉक्स में cbse10 लिखें, फिर अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और सेंटर नंबर टाइप कर 7738299899 पर भेजें। कुछ ही देर में आपका रिजल्ट मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा।