Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर
03-Aug-2021 11:47 AM
DESK : सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. आज दोपहर 12 बजे सीबीएसई ने अपनी रिजल्ट जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
बता दें कि जिन छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वो परिणाम घोषित होने के बाद cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बोर्ड की ओर से रिजल्ट की घोषणा के साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव हो गया है. जहां स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
छात्रों की अधिक संख्या के एक साथ रिजल्ट चेक करने की वजह से आधिकारिक वेबसाइट हैवी ट्रैफिक की वजह से डाउन या क्रैश हो सकती है. ऐसे में, CBSE 10वीं का रिजल्ट DigiLocker और उमंग ऐप पर भी देखे जा सकते हैं. जो एंड्रॉइड, आईओएस और विंडोज-आधारित स्मार्टफोन पर उपलब्ध हैं. छात्रों को किसी भी प्लेटफॉर्म से रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर जरूरी है. छात्र अपना रोल नंबर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर रोल नंबर फाइंडर के ऑप्शन पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं.
बोर्ड ने मंगलवार दोपहर 12 बजे 10वीं का जो रिजल्ट जारी किया इसमें 99.04% स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है. पास होने वाले लकड़ों के मुकाबले लड़कियों का प्रतिशत 0.35% ज्यादा रहा है. CBSE के मुताबिक, 57 हजार 824 स्टूडेंट्स को 95% से ज्यादा मार्क्स मिले हैं. वहीं 2 लाख छात्रों का स्कोर 90 से 95% के बीच रहा है. 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 21 लाख 13 हजार 767 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था. इनमें से 20 लाख 97 हजार 128 स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी किया गया है. वहीं 16 हजार 639 स्टूडेंट्स का रिजल्ट अभी तैयार नहीं हुआ है. इनका रिजल्ट जारी करने की तारीख बाद में बताई जाएगी.
इस साल रिजल्ट तैयार करने के लिए बोर्ड ने जो मूल्यांकन नीति तैयार की थी, उसमें पिछले 3 साल में स्कूल के सबसे बेहतर नतीजे वाले साल को रेफरेंस ईयर माना. सब्जेक्ट के अनुसार अंक तय करने का भी यही तरीका रहा. इन रेफरेंस ईयर में सभी छात्रों के औसत अंक के हिसाब से ही इस बार का रिजल्ट तैयार किया गया है. छात्रों के विषयवार अंक औसत अंकों से 2 अंक कम या ज्यादा हो सकते हैं.