Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
11-May-2025 07:07 PM
By FIRST BIHAR
CBSE 10th, 12th Result 2025 : सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए कक्षा 10वीं और 12वीं के 42 लाख से अधिक छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल यानी 12 मई को 10वीं और 12वीं के नतीजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकता है हालांकि इसको लेकर सीबीएसई की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
इस वर्ष, लगभग 24.12 लाख छात्र कक्षा 10वीं और 17.88 लाख छात्र कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। पिछले साल CBSE ने 13 मई को परिणाम घोषित किए थे, और इसी आधार पर माना जा रहा है कि इस बार भी परिणाम 13 मई 2025 तक घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपने परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी फर्जी सूचना से बचने के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें और नियमित रूप से वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि सीबीएसई इस सप्ताह के भीतर 10वीं और 12वीं के परिणाम किसी भी वक्त घोषित कर सकता है। सीबीएसई परिणाम को cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा। इसके अलावा, छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग ऐप (UMANG App) के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए ये वेबसाइट्स रहेंगी सक्रिय
छात्र निम्नलिखित वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
results.cbse.nic.in
results.digilocker.gov.in
umang.gov.in
रिजल्ट कैसे चेक करें?
सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर "Class XII Results 2025" लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, या एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। रिजल्ट चेक करने के बाद उसका प्रिंट आउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।