ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / career / CBSE 10th, 12th Result 2025 : CBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी...

CBSE 10th, 12th Result 2025 : CBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी तेज, स्कूलों को मिले DigiLocker एक्सेस कोड

CBSE 10th, 12th Result 2025 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित करने वाला है. इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

06-May-2025 12:06 PM

By FIRST BIHAR

CBSE 10th, 12th Result 2025 : देशभर के 42 लाख से अधिक छात्र-छात्रा को सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल बोर्ड की ओर से परिणाम जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन तैयारियां अंतिम चरण में हैं।


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी करेगा। इसी बीच बोर्ड ने छात्रों के डिजिलॉकर (DigiLocker) अकाउंट तक पहुंच के लिए छह अंकों का एक्सेस कोड जारी किया है, ताकि छात्र अपने मार्कशीट और सर्टिफिकेट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकें।


पिछले वर्ष की बात करें तो, 15 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच आयोजित परीक्षाओं के परिणाम 13 मई को घोषित किए गए थे। इस वर्ष, कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 मार्च को और कक्षा 12 की परीक्षाएं 4 अप्रैल को समाप्त हुई थीं, इसलिए उम्मीद है कि परिणाम मई के दूसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं।


रिजल्ट देखने के लिए छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। अगर आप डिजिलॉकर से परिणाम डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए छात्रों को एक वैध अकाउंट की आवश्यकता होगी।


डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट (digilocker.gov.in) पर जाएं, अपने क्रेडेंशियल्स से लॉग इन करें या नया अकाउंट बनाकर साइन इन करें। सटीक और नवीनतम जानकारी के लिए केवल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।


डिजिलॉकर का एक्सेस कोड पता करने के लिए स्कूलों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एक्सेस कोड डाउनलोड करने की जानकारी हासिल करनी होगी। जिसके बाद स्कूल प्रशासन यह कोड छात्रों को आवंटित करेगा। जिसकी मदद से परीक्षार्थी परीक्षा से जुड़े डिजिटल शैक्षणिक दस्तावेज जैसे, मार्क्सशीट, प्रमाण पत्र और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे।