ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च

Home / career / Career news: IFFCO में निकली बंपर बहाली, ये लोग कर सकते है अप्लाई...

Career news: IFFCO में निकली बंपर बहाली, ये लोग कर सकते है अप्लाई जानिए कब है लास्ट डेट

Career news: IFFCO ने एग्रीकल्चर ग्रेजुएट ट्रेनी (AGT) के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें बीएससी कृषि डिग्री धारक आवेदन कर सकते हैं, जाने कब तक कर सकते है आवेदन...

04-Mar-2025 05:49 PM

By First Bihar

Career news: नौकरी की तलाश में बैठे ग्रेजुएट्स के लिए एक सुनहरा मौका है। इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) ने एग्रीकल्चर ग्रेजुएट ट्रेनी (AGT) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जितने भी इच्छुक और एग्रीकल्चर ग्रेजुएट ट्रेनी उम्मीदवार आवेदन कर सकता है। उम्मीदवारों को आवेदन की प्रक्रिया पूरा करने के लिए IFFCO की आधिकारिक वेबसाइटagt.iffco.inपर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख 15 मार्च 2025 तक निर्धारित की गई है।


-शैक्षिक योग्यता

IFFCO के भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कृषि में बीएससी की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को बीएससी में कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 55 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं।


-उम्र सीमा

डिग्री के अलावा उम्मीदवार की आयु 1 मार्च 2025 के अनुसार 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी. इस भर्ती के लिए विस्तृत योग्यता  मानदंड और अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना चाहिए।


-ऐसे होगा चयन

IFFCO AGT भर्ती के चयनित उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन देना होगा।  ऑनलाइन टेस्ट देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाएगा, जिनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, नागपुर, गुवाहाटी, पटना, रायपुर, सूरत, वाराणसी, चंडीगढ़, देहरादून, पुणे, हैदराबाद, विजयवाड़ा, कोचीन, जोधपुर, जम्मू, शिमला, भोपाल, जबलपुर प्रमुख हैं।


IFFCO AGT भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले IFFCO की आधिकारिक वेबसाइटagt.iffco.inपर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर 'क्लिक हियर टू रजिस्टर' पर क्लिक करके उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण पूरा करना होगा. पंजीकरण के बाद 'क्लिक हियर टू लॉग इन' पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म को भरना होगा। उम्मीदवार फॉर्म भरने के बाद अंत में भरे हुए फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।


-कितनी मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों के लिए 1 वर्ष का प्रशिक्षण अवधि मिलेगा,  जिसमें उन्हें 33,000 रुपये प्रतिमाह वेतन निर्एधारित  होगा और  साल के प्रशिक्षण के बाद, उन्हें 37,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।