ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / career / बिहार SSC में बंपर बहाली, इंस्पेक्टर के पद पर निकली वैकेंसी, 35 हजार...

बिहार SSC में बंपर बहाली, इंस्पेक्टर के पद पर निकली वैकेंसी, 35 हजार सैलरी देगी सरकार

21-Sep-2021 02:45 PM

PATNA : बिहार में युवाओं के लिए एक बार फिर सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आया है. बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) की ओर से माइंस इंस्पेक्टर के पद पर बहाली निकली है. इसको लेकर आयोग की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार राज्य में कुल 100 पदों पर भर्तियां होंगी. ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.


आपको बता दें कि बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक इंस्पेक्टर के पद पर भर्तियां की जाएंगी. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर 2021 को शुरू हुई है. इसमें आवेदन की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर 2021 रखी गई है जबकि फाइनल फॉर्म सबमिट करने के लिए 22 अक्टूबर तक का समय दिया गया है. हालांकि फिलहाल परीक्षा आयोजित करने की तारीख नहीं घोषित हुई है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें.


नोटिस के अनुसार कुल 100 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इसमें जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 41 सीटें तय की गई हैं. इसके अलावा बीसी वर्ग के लिए 11 सीटें, ईबीसी वर्ग में 19, आर्थिक रूप से कमजोर यानी ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में 10, ओबीसी फीमेल के लिए 3, एससी के लिए 15 और एसटी के लिए एक सीट पर भर्तियां होंगी.


योग्‍यता:
भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से माइन्‍स और माइन्‍स सर्वे में डिप्लोमा किया हो या भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जियोलॉजी में डिग्री हो.


उम्र सीमा:
न्‍यूनतम उम्र: 21 वर्ष
अधिकतम उम्र: 37 वर्ष (पुरुषों के लिये)
अधिकतम उम्र : 40 वर्ष (महिलाओं के लिये)
उम्र सीमा में SSC BSSC भर्ती नियमों के तहत छूट दी जाएगी


BSSC Mines Inspector Recruitment : ऐसे करें आवेदन
1. बिहार एसएससी (Bihar SSC) की आधिकारिक वेबसाइट https://bssc.bihar.gov.in/NoticeBoard.htm पर जाएं.
2. वहां दिये गए भर्ती (Recruitment) टैब के विकल्‍प पर क्‍ल‍िक करें.
3. अब उस विज्ञापन या नोटिफिकेशन पर क्‍ल‍िक करें, जिसके लिये आवेदन करना चाहते हैं.
4. ऑनलाइन एप्‍ल‍िकेशन पर क्‍ल‍िक करें.
5. नये यूजर हैं तो आईडी पासवर्ड बनाएं.
6. अगर पहले से हैं यूजर पर अपनी आईडी पासवर्ड से लॉगइन करें.
7. फॉर्म भरें और जरूरी दस्‍तावेज अपलोड करें. साथ ही फीस जमा करें.


सैलरी :
पी0बी0–2, 9300-34800, ग्रेड पे0-4200 (अपुनरीक्षित)