ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / career / BSSC CGL 4 Vacancy: BSSC CGL 4 और ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर...

BSSC CGL 4 Vacancy: BSSC CGL 4 और ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन शुरू; जानिए... पूरी खबर

BSSC CGL 4 Vacancy: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने एक साथ दो बड़ी भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है। BSSC CGL 4 और ऑफिस अटेंडेंट (कार्यालय परिचारी) के लिए कुल 5208 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

26-Aug-2025 03:22 PM

By First Bihar

BSSC CGL 4 Vacancy: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने एक साथ दो बड़ी भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है। चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BSSC CGL 4) और ऑफिस अटेंडेंट (कार्यालय परिचारी) के लिए कुल 5208 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन दोनों भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया अब 25 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और 26 सितंबर 2025 तक चलने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार bssc.bihar.gov.in या onlinebssc.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।


इस बार सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि दोनों भर्तियों के आवेदन शुल्क को घटाकर ₹100 कर दिया गया है। पहले सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹540, SC/ST के लिए ₹135 और महिलाओं के लिए ₹135 शुल्क निर्धारित था। लेकिन अब सभी वर्गों के लिए एक समान ₹100 शुल्क रखा गया है।


BSSC कार्यालय परिचारी भर्ती – 3727 पद

इस भर्ती के तहत बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में 10वीं पास अभ्यर्थियों को नौकरी का मौका मिलेगा। कुल 3727 पद हैं, जिनमें सबसे ज्यादा वैकेंसी पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग (1138 पद) और भवन निर्माण विभाग (500 पद) में हैं।


शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास

आयु सीमा: 18 से 37 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)

चयन प्रक्रिया: प्रारंभिक परीक्षा + मुख्य परीक्षा

परीक्षा पैटर्न (प्रीलिम्स):

कुल प्रश्न: 100 (MCQ)

समय: 2 घंटे

विषय: सामान्य हिन्दी (30), सामान्य गणित (30), सामान्य ज्ञान (40)

सही उत्तर: +4 अंक | गलत उत्तर: -1 अंक

क्वालिफाइंग मार्क्स:

UR – 40%, BC – 36.5%, EBC – 34%, SC/ST – 32%, महिला/दिव्यांग – 32%


BSSC CGL 4 भर्ती 2025 – 1481 पद

BSSC CGL 4 परीक्षा के तहत बिहार सरकार के 6 विभागों में ग्रेजुएट लेवल के 1481 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है-


मुख्य पद व योग्यता

सहायक प्रशाखा पदाधिकारी – 1064 पद: किसी भी विषय से स्नातक

योजना सहायक – 88 पद: किसी भी विषय से स्नातक

कनीय सांख्यिकी सहायक – 5 पद: गणित/अर्थशास्त्र/कॉमर्स/स्टैटिस्टिक्स

डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-C – 1 पद: स्नातक + PGDCA/BCA/BSc IT

अंकेक्षक – 125 पद: गणित/कॉमर्स/इकोनॉमिक्स/स्टैटिस्टिक्स

अंकेक्षक, सहायक समितियां – 198 पद: गणित या कॉमर्स में स्नातक

आयु सीमा: 21 से 37 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)

चयन प्रक्रिया: प्रारंभिक परीक्षा + मुख्य परीक्षा


अभ्यर्थी हर सेक्शन के लिए एक किताब ले जा सकेंगे (केवल बोर्ड की मान्य पुस्तकें)। गाइड, नोट्स या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधित हैं। यह परीक्षा प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न पर होने वाला है। 


कुल प्रश्न: 150 (MCQ)

विषय: सामान्य अध्ययन, गणितीय एवं मानसिक क्षमता, सामान्य विज्ञान

समय: 2 घंटे 15 मिनट

सही उत्तर: +4 अंक | गलत उत्तर: -1 अंक

क्वालिफाइंग मार्क्स- UR – 40%, BC – 36.5%, EBC – 34%, SC/ST – 32%, महिला/दिव्यांग – 32%


महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 25 अगस्त 2025

फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 24 सितंबर 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 26 सितंबर 2025


उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज जैसे कि शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट, क्रीमीलेयर प्रमाण पत्र आदि तैयार रखें। BSSC की यह संयुक्त भर्ती 2025 में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। आवेदन शुल्क में कटौती और परीक्षा के आसान पैटर्न ने इसे और भी सुलभ बना दिया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर लें और सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।