गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
25-Aug-2025 04:52 PM
By First Bihar
JOB IN FORCE : यदि आप भी देश की सेना में बहाल होना चाहते हैं कि तो यह खबर आपके बेहद काम आ सकता है। दरअसल,सेना में बहाल होने को लेकर बड़े पैमाने पर बहाली निकली है। तो आइए जानते हैं कि इसको लेकर ताजा अपडेट क्या है और इस बहाली में आप अपना फॉर्म कैसे भर सकते हैं। इसके अलावा इसका फीस कितना होने वाला है।
दरअसल, बीएसएफ ने हेड कॉन्स्टेबल रेडियो ऑपरेटर और रेडियो मैकेनिक के पदों पर भर्ती निकाली है। इसको लेकर उम्मीदवार 23 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 23 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और अभ्यर्थियों को इसके लिए बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा। उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए भी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये भर्ती अभियान कुल 1121 पद पर भर्ती करेगा। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कुछ न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। उम्मीदवार ने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों के साथ 12वीं कक्षा कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो फिर उम्मीदवार ने मैट्रिक के बाद संबंधित ट्रेड में दो वर्षीय आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट हासिल किया हो।
वहीं, बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा भी तय की गई है। सामान्य वर्ग (Unreserved) के उम्मीदवारों की आयु 25 साल तक होनी चाहिए। ओबीसी वर्ग के लिए अधिकतम आयु 28 साल रखी गई है। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।