Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
06-Mar-2026 05:27 PM
By FIRST BIHAR
UPSC Result: एक समय बिहार में रणवीर सेना के सुप्रीमो रहे ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने यूपीएससी परीक्षा में परचम लहराया है। भोजपुर की आकांक्षा सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 301वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
आकांक्षा सिंह रणवीर सेना के सुप्रीमो ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती और इंदु भूषण सिंह की पुत्री हैं। आकांक्षा सिंह की इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे भोजपुर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। आकांक्षा सिंह और इशित्व आनंद दोनों ने कठिन तैयारी और समर्पण के बल पर यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है।
भोजपुर की आकांक्षा बताती हैं कि उनके दादा स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर मुखिया हमेशा चाहते थे कि उनके घर से कोई बच्चा यूपीएससी परीक्षा पास करके देश की सेवा करे। अपनी कड़ी मेहनत और अटूट लगन के दम पर आकांक्षा ने अपने दादा के अधूरे सपने को पूरा कर दिखाया।
आकांक्षा ने रोजाना 8-10 घंटे पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई की। उनकी प्रारंभिक शिक्षा आरा के कैथोलिक मिशन स्कूल से हुई और उच्च शिक्षा उन्होंने एचडी जैन कॉलेज, आरा से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक होकर पूरी की। बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही आकांक्षा का लक्ष्य UPSC क्रैक करना था, जिसे उन्होंने अपनी मेहनत से हासिल किया।
इंटरव्यू के दौरान आकांक्षा ने भोजपुर जिले से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब आत्मविश्वास और सहजता के साथ दिए। इंटरव्यू बोर्ड ने हाल ही में घोषित पद्मश्री पुरस्कार और भोजपुर के प्रसिद्ध लोकगायक भरत सिंह भारती से जुड़े सवाल पूछे, जिनका आकांक्षा ने प्रभावशाली उत्तर दिया।
हालांकि आकांक्षा का अगला लक्ष्य भारतीय विदेश सेवा (IFS) में जाने का है और इसके लिए वह लगातार तैयारी जारी रखेंगी। उनकी यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे भोजपुर जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। बता दें कि UPSC 2025 सिविल सेवा परीक्षा में कुल 958 उम्मीदवार सफल हुए हैं। परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।