BPSC TRE-4: बिहार में चौथे चरण की शिक्षक बहाली की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (TRE-4) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 3 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
आयोग ने इस संबंध में सोमवार को नोटिस जारी कर अभ्यर्थियों को जानकारी दी। इससे पहले TRE-4 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 निर्धारित थी। अब आयोग ने अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय देते हुए आवेदन की समय-सीमा में विस्तार किया है।
TRE-4 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना शुल्क जमा कर दें, ताकि किसी तकनीकी समस्या के कारण परेशानी न हो। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस देख सकते हैं।
आवेदन और शुल्क जमा करने की नई तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 3 नवंबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 2 नवंबर 2026