ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / career / BPSC Exam : 70वीं PT परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट के लिए बड़ी...

BPSC Exam : 70वीं PT परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट के लिए बड़ी खबर, आयोग ने चार प्रश्न को किया डिलीट; पढ़िए क्या है वजह

BPSC Exam : बीपीएससी ने 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा और 4 जनवरी की पुनर्परीक्षा के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के अंतिम आदर्श उत्तर जारी किए हैं। आयोग की वेबसाइट पर दोनों परीक्षाओं का ...

18-Jan-2025 02:38 PM

By First Bihar

BPSC Exam : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शुक्रवार को 13 दिसंबर की एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा तथा चार जनवरी की पुनर्परीक्षा के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के अंतिम आदर्श उत्तर जारी कर दिया है। आयोग की वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in/ पर दोनों परीक्षाओं का अंतिम आदर्श उत्तर अपलोड कर दिया गया है। सबसे अहम बात यह है कि दोनों परीक्षाओं के चार-चार प्रश्नों को डिलीट कर दिया गया है। 


दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग 13 दिसंबर के प्रश्न पत्र के सेट ई की प्रश्न संख्या 58, 101, 114 व 117, सेट एफ की प्रश्न संख्या 14, 71, 91 व 94, सेट जी की प्रश्न संख्या 48 54, 56 व 121 तथा सेट एच की प्रश्न संख्या 63, 65, 108 व 110 को डिलीट कर दिया है। प्रश्न और उसे रद करने का कारण भी जारी किया गया है। पुनर्परीक्षा के एक प्रश्न के उत्तर के विकल्प में बदलाव किया गया है।


इसके साथ ही चार जनवरी को सेट आइ की प्रश्न संख्या पांच, 13, 79 व 132, सेट जे की प्रश्न संख्या पांच, 33, 82 व 88, सेट के की प्रश्न संख्या नौ, 28, 93 व 97 तथा सेट एल की प्रश्न संख्या आठ, 20, 66 व 109 को डिलिट कर दिया गया है। वहीं, सेट आइ की प्रश्न संख्या 132, जे की 60, के की 12 तथा एल की 148 नंबर के विकल्प को बी से डी कर दिया गया है। आयोग ने पूर्व में ही स्पष्ट किया है कि प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जनवरी अंतिम सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।


इधर, शिक्षक बनने का सपना देख रहे लोगों के लिए आयोजीत परीक्षा सीबीएसई  सीटीईटी दिसंबर 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को ओएमआर शीट देने का फैसला लिया गया है। परीक्षार्थी के अनुरोध पर निर्धारित शुल्क के साथ ओएमआर शीट दिया जा सकता है। सीबीएसई ने कहा कि जो उम्मीदवार ओएमआर शीट की प्रति के साथ अपनी गणना शीट प्राप्त करना चाहते हैं, वे 500 रुपये के साथ 16 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। जिन लोगों ने पहले ही आरटीआइ अधिनियम 2025 के तहत आवेदन कर दिया है, वे भी 500 रुपये शुल्क जमा कर नये सिरे से निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।उम्मीदवार अपने आवेदन में अपना रोल नंबर, नाम और पता सही ढंग से अंकित करना चाहिए।