BPSC AEDO Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के पदों पर नियुक्ति के लिए नया विज्ञापन जारी कर दिया है. आयोग की ओर से कुल 935 पदों पर भर्ती निकाली गई है. इसके साथ ही पहले जारी किए गए भर्ती विज्ञापन को रद्द कर दिया गया है.


BPSC की ओर से जारी नए विज्ञापन के अनुसार, सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के 935 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन संख्या 16/2026 जारी किया गया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.


पुराना विज्ञापन हुआ रद्द

आयोग ने AEDO भर्ती को लेकर पहले जारी विज्ञापन संख्या 87/2025 को रद्द कर दिया है. अब इस भर्ती के लिए नया विज्ञापन जारी किया गया है. ऐसे में अभ्यर्थियों को पुराने विज्ञापन के बजाय नए विज्ञापन संख्या 16/2026 के आधार पर आवेदन करना होगा.


जानिए आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

BPSC AEDO भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी. शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है. वहीं, ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 रखी गई है.


भर्ती से जुड़ी प्रमुख तारीखें

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले BPSC की ओर से जारी नए विज्ञापन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है. भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी आयोग के आधिकारिक विज्ञापन में देखी जा सकती है.