ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / career / Paper Leak: अब इस राज्य में लीक हुआ बोर्ड पेपर, इंग्लिश की परीक्षा...

Paper Leak: अब इस राज्य में लीक हुआ बोर्ड पेपर, इंग्लिश की परीक्षा में दीवार पर चढ़कर किया नकल

हरियाणा में 12वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत नकल और पेपर लीक की घटनाओं के साथ हुई। 27 फरवरी को आयोजित इंग्लिश की परीक्षा के दौरान नूंह जिले के पुनहाना में पेपर लीक होने की खबर आई, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

28-Feb-2025 06:00 AM

By First Bihar

Paper Leak: हरियाणा में 27 फरवरी से शुरू हुई 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन नकल और पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं। नूंह जिले के पुनहाना में इंग्लिश का पेपर परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे के भीतर ही लीक हो गया, जिससे शिक्षा बोर्ड और प्रशासन में हड़कंप मच गया।


कैसे हुआ पेपर लीक?

पुनहाना के राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी विद्यालय से पेपर लीक होने का एक वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि किसी ने परीक्षा केंद्र के भीतर से प्रश्न पत्र बाहर निकाला और बाहर खड़े व्यक्ति ने उसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस लापरवाही के चलते बोर्ड परीक्षा में अराजक स्थिति देखने को मिली।


नकल पर भी नहीं लग रही रोक

नूंह के मेव हाई स्कूल परीक्षा केंद्र में नकल कराने आए लोगों को पुलिस ने खदेड़ा।

पुनहाना के मॉडर्न हाई स्कूल में एक युवक सीढ़ी लगाकर परीक्षा केंद्र में घुसने की कोशिश करता दिखा।

सोनीपत के जटवाड़ा परीक्षा केंद्र में भी दीवारों पर चढ़कर नकल कराने की घटनाएं देखी गईं।


बोर्ड परीक्षा के आंकड़े

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं परीक्षा 27 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित हुई। इस परीक्षा में 1,98,160 स्टूडेंट्स शामिल हुए, जबकि डिस्टेंस लर्निंग से परीक्षा देने वाले 25,232 छात्र भी परीक्षा में शामिल हुए।


प्रशासन की सख्ती के बावजूद नकल जारी

हरियाणा बोर्ड परीक्षा में नकल और पेपर लीक को रोकने के लिए प्रशासन ने कड़ी सख्ती के निर्देश दिए थे, लेकिन पहले ही दिन कई जगहों से गड़बड़ियों की खबरें आईं। अब बोर्ड और जिला प्रशासन इस मामले की गहराई से जांच कर रहा है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।