Bihar Ips Officer: बिहार कैडर की चार महिला आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है. इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. सभी 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं.
जिन महिला आईपीएस अधिकारियों को वरीय समय वेतनमान, वेतन स्तर-11 में प्रोन्नति दी गई है,उनमें शैलजा, दिव्यांजली जायसवाल, गरिमा और साक्षी कुमारी शामिल हैं. इन सभी को 1 जनवरी 2026 के प्रभाव से वरीय वेतनमान का लाभ मिलेगा. प्रोन्नति से वर्तमान पदस्थापन प्रभावित नहीं होगा.