Bihar STET Exam Date 2026: बिहार STET 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। भाईदूज और चित्रगुप्त पूजा की सरकारी छुट्टी के कारण बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले यह परीक्षा 11 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब 22 नवंबर को होगी। नए शेड्यूल के अनुसार अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 12 नवंबर 2026 को जारी किए जाएंगे।
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 11 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा और भाईदूज के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित किया है। इसी दिन STET परीक्षा भी निर्धारित थी। छुट्टी के कारण परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नई तारीख के अनुसार अपनी तैयारी और परीक्षा की योजना बनानी होगी।
परीक्षा की तारीख में बदलाव के बाद अभ्यर्थियों के लिए नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। बिहार STET 2026 का प्रवेश पत्र 12 नवंबर 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। अभ्यर्थी इसे stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड तैयार रखना होगा। प्रवेश पत्र पर परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी दिशा-निर्देश दिए होंगे। अभ्यर्थियों को इन सभी जानकारियों को ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है।
ऐसे डाउनलोड करें बिहार STET एडमिट कार्ड
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं।
होमपेज पर STET Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ सरकार द्वारा मान्य फोटो पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य रहेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। इसके अलावा एडमिट कार्ड पर दर्ज परीक्षा केंद्र, तारीख और शिफ्ट की जानकारी पहले ही जांच लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।
बिहार STET 2026 के परीक्षा कार्यक्रम में यह पहला बदलाव नहीं है। इससे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 4 नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा को स्थगित कर 21 नवंबर तक आगे बढ़ा दिया था। उस समय केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की भर्ती परीक्षाओं के साथ तारीखों का टकराव हो रहा था। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को दोनों परीक्षाओं में शामिल होना था। इसी वजह से बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया था।