Bihar STET 2026 Admit Card: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे अब ऑनलाइन माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बोर्ड ने आधिकारिक पोर्टल stetregistration.cbrt.co.in निर्धारित किया है। अभ्यर्थियों को लॉगिन करने के लिए अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
बिहार STET 2026 की परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक निर्धारित है। बोर्ड के अध्यक्ष त्यागराजन एस. एम. की ओर से जारी प्रेस नोट में परीक्षा की तारीखों की जानकारी पहले ही दी जा चुकी थी।
परीक्षा की तारीख नजदीक आने के साथ ही अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लें।
अभ्यर्थी आसान चरणों का पालन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं। वेबसाइट पर उपलब्ध STET Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन पेज खुलने पर अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। मांगी गई जानकारी सबमिट करें। स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देने के बाद उसे डाउनलोड कर लें। एडमिट कार्ड का स्पष्ट प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का स्पष्ट और पढ़ने योग्य प्रिंटआउट साथ ले जाना चाहिए। केवल मोबाइल फोन में एडमिट कार्ड दिखाने पर निर्भर न रहें। परीक्षा में प्रवेश से संबंधित निर्देशों का पालन करना जरूरी है।
अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे प्रवेश पत्र पर अपना नाम, आवेदन संख्या, परीक्षा केंद्र और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारियों को ध्यान से जांच लें। किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध निर्देशों के अनुसार संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।