ब्रेकिंग न्यूज़

पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Home / career / बिहार : शिक्षक नियुक्ति के लिए 14 जुलाई से होगा प्रमाण पत्रों का...

बिहार : शिक्षक नियुक्ति के लिए 14 जुलाई से होगा प्रमाण पत्रों का सत्यापन, 25 से काउंसलिंग

13-Jul-2022 08:55 AM

PATNA : बिहार में शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया चल रही है. छठे चरण के शिक्षक नियोजन में चयनित अभ्यर्थियों के सभी प्रमाण पत्रों का मिलान किया जायेगा. मूल प्रमाण पत्र के सत्यापन के बाद ही शिक्षक नियोजन होगा. इसके लिए सभी अभ्यर्थियों को 14 से 15 जुलाई तक सत्यापन के लिए बुलाया गया है. इसमें 1166 चयनित अभ्यर्थियों को बुलाया गया है, जिसकी सूची एनआईसी वेबसाइट पर डाल दी गयी है.


जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा जारी किए गए निर्देश के अनुसार नियोजन इकाई, नगर परिषद मसौढ़ी के अंतर्गत आने वाले अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों का मिलान, सत्यापन 14 जुलाई को होगा. इसके लिए राजकीय बालक उच्च मध्यमिक विद्यालय शास्त्री नगर, पटना का स्थल तय किया गया है. वहीं, नियोजन इकाई, नगर पंचायत फतुहा तथा नगर पंचायत खुसरूपुर के अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों का मिलान, सत्यापन 15 जुलाई को होगा. यहां के अभ्यर्थियों के लिए भी राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय शास्त्री नगर, पटना तय किया गया है. 


बता दें कि 2017-19 बैच के बीएड अभ्यर्थियों को माध्यमिक शिक्षक नियोजन में अंतिम चरणों में शामिल किया गया था. उस समय तक अधिकतर नियोजन इकाइयों ने काउंसेलिंग भी कर ली थी. एक याचिका के संदर्भ में सुनवाई करते हुए बीएड सत्र 2017-19 के अभ्यर्थियों को जून माह के प्रथम पखवारे में शामिल किया गया था. इन लोगों ने आवेदन दिये. अब विभिन्न नियोजन इकाइयों में 25 से 27 के बीच काउंसलिंग की जानी है. हालांकि इससे पहले 22 जुलाई तक मेधा सूची जारी करनी है.