ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / career / राजधानी पटना के सारे स्कूल 24 जून तक बंद, भीषण गर्मी के कारण...

राजधानी पटना के सारे स्कूल 24 जून तक बंद, भीषण गर्मी के कारण डीएम ने जारी किया आदेश

16-Jun-2023 11:45 PM

By MUKESH SHRIVASTAVA

PATNA: 

पूरा बिहार इन दिनों प्रचंड गर्मी का सामना कर रहा है. कई जिलों में तापमान तो अब भी 42-43 डिग्री के आसपास रह रहा है.  बिहार पहुंचने वाला मॉनसून रास्ते में ही अटक गया है. पटना में पड़ी भीषण गर्मी औऱ लू के मद्देनजर जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने जिले के सारे स्कूल को फिलहाल बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है.


जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में रह रहे अधिक तापमान और विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है. ऐसे में जिलाधिकारी ने पटना जिला के सभी सरकारी, निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र सहित ) में 12वीं कक्षा तक सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है. जिलाधिकारी ने पटना दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत ये आदेश जारी किया है. 


इससे पहले पटना डीएम ने 11 जून को आदेश जारी किया था, जिसमें जिले के सारे स्कूलों को 18 जून तक बंद रखने का निर्देश दिया गया था. जिलाधिकारी ने अपने पहले के आदेश को आगे बढाते हुए 24 जून तक सारे स्कूल बंद रखने का निर्देश दिया है. बता दें कि पटना के ज्यादातर स्कूलों में फिलहाल गर्मी की छुट्टी है लेकिन लगभग सभी स्कूल 19 जून से शुरू होने वाले थे. जिलाधिकारी ने अगले सप्ताह तक स्कूल को बंद रखने का आदेश जारी किया है.