ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / career / Bihar News: स्वास्थ्य विभाग में 11925 पदों पर बहाली को लेकर आया नया...

Bihar News: स्वास्थ्य विभाग में 11925 पदों पर बहाली को लेकर आया नया अपडेट, खुद मंत्री ने दी अहम जानकारी

Bihar news: बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खबर है, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बहाली कराने के लिए बीटीएससी को निर्देश दिया है. जल्द ही निकलेगा आवेदन...जानें

11-Mar-2025 06:33 PM

By First Bihar

Bihar news: बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खबर है, दरअसल बिहार के सरकारी अस्पतालों में फार्मासिस्ट समेत अन्य 11925 पदों पर बहाली करने के लिए अपडेट आया है। इस भर्ती के प्रक्रिया शुरू करने के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) को सूचना भेज दी गई है। वहां से अनुशंसा प्राप्त होते ही नियमित नियुक्ति कर दी जाएगी। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा फार्मासिस्ट, एक्स-रे, ईसीजी टेक्निशियन, लैब टेक्नीशियन, ओटी सहायक, ड्रेसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। यह जानकारी बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विधान परिषद में बजट सत्र के दौरान सीपीआई एमएलसी प्रो. संजय कुमार सिंह द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में दी।


राज्य के बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं को स्वास्थ्य विभाग की इस बहाली का इंतजार है। वहीं हल ही में डिप्लोमा फार्मासिस्ट ऑर्गेनाइजेशन छात्रसंघ ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात किया और फार्मासिस्ट बहाली का विज्ञापन जल्द से जल्द प्रकाशित कराने के लिए निर्देशित किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से फार्मासिस्ट के 2473 पदों पर नियुक्ति की जाएगी और ड्रेसर के 3326 पद भी इसमें शामिल किया गया है। इसके अलावा इसमें कई पदों पर नियुक्ति की जानी है, जिसके लिए कुल 11925 पदों पर बहाली का अपडेट किया गया है। 


जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग को अधिसूचना जारी किया गया है जिसके लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग इन पदों के लिए पाठ्यक्रम तैयार किया है। अनुमानत यह प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब जल्द ही इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है।