गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
31-Jul-2025 01:28 PM
By First Bihar
Bihar NEET counselling 2025: बिहार के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में स्नातक स्तर (UG) पर एडमिशन के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने बुधवार को अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग (UGMAC) 2025 के तहत 85% राज्य कोटे की सीटों पर नामांकन प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
दरअसल, रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया एक साथ शुरू कर दी गई है, जो कि एक नया बदलाव है। उम्मीदवार bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर 4 अगस्त की रात 10 बजे तक रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं, जबकि काउंसलिंग फीस 4 अगस्त रात 11:59 बजे तक जमा करनी होगी।
BCECEB ने सीट मैट्रिक्स भी जारी कर दी है, जिसके मुताबिक इस बार 12 सरकारी मेडिकल कॉलेजों और 2 सरकारी डेंटल कॉलेजों में कुल 1347 सीटों पर एडमिशन होगा, जिसमें एमबीबीएस की 1232 सीटें और बीडीएस की 115 सीटें शामिल हैं। इसके अलावा, 9 निजी मेडिकल कॉलेजों में 1350 सीटों और 3 निजी डेंटल कॉलेजों की 200 सीटों (जिसमें 9 NRI कोटा सीटें शामिल हैं) पर भी नामांकन किया जाएगा। वेटनरी की बात करें तो राज्य के दो वेटनरी कॉलेजों में 136 सीटों और 8 सेल्फ फाइनेंस सीटों के लिए भी च्वाइस फिलिंग की जा सकती है।
महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें भी तय की गई हैं। कुल 1347 सरकारी सीटों में से 434 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जिनमें 398 एमबीबीएस और 36 बीडीएस की सीटें शामिल हैं। रैंक कार्ड 6 अगस्त को जारी होगा और पहले राउंड की प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट 9 अगस्त को आएगी। आवंटन पत्र 9 से 13 अगस्त तक डाउनलोड किया जा सकता है और फर्स्ट राउंड का एडमिशन 11 से 13 अगस्त के बीच होगा।
इस काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत छात्र सरकारी और प्राइवेट मेडिकल, डेंटल, आयुष और वेटनरी कॉलेजों में नामांकन के लिए पात्र होंगे। इस बार की प्रक्रिया पारदर्शिता, समयबद्धता और डिजिटल सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है ताकि योग्य छात्र बिना किसी बाधा के नामांकन प्रक्रिया पूरी कर सकें।